भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वसुन्धरा / सुधीर सक्सेना

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:32, 8 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधीर सक्सेना |संग्रह=रात जब चन्द...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भागकर
कहाँ जाओगी ?

पाँवों में छाले पड़ जाएँगे
तुम्हारे वसुन्धरा !

पाँचों समुद्र
एक साथ उमड़ेंगे
तुम्हारे वक्ष में

हाँफ जाओगी
ज़्यादा दौड़ने से
वसुन्धरा

आओ !
समा जाने दो उन्हें
इन मेरी आतुर हथेलियों में
वसुन्धरा !