भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गाँव की समझी कभी क़ीमत नहीं .. / ओमप्रकाश यती

Kavita Kosh से
Omprakash yati (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:01, 26 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{kkGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार = ओमप्रकाश यती |संग्रह= }} {{KKcatGhazal}} <poem> ग...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साँचा:KkGlobal

साँचा:KKcatGhazal


गाँव की समझी कभी क़ीमत नहीं
रौशनी को शहर से फ़ुरसत नहीं

सत्य की ही जीत होगी अन्तत:
हर कोई इस बात से सहमत नहीं

क्या चुनावों का यही निष्कर्ष है ?
सज्जनों के साथ है जनमत नहीं

ठीक है वो लोग हैं भटके हुए
प्रेम है इसकी दवा, नफ़रत नहीं

हर ज़रूरत पर दुआएँ चाहिए
यूँ बुज़ुर्गों की भले इज़्ज़त नहीं