भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
बुधिया / उर्मिला शुक्ल
Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:59, 25 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उर्मिला शुक्ल |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> ब...' के साथ नया पन्ना बनाया)
बुधिया ने शुरू किया था।
अपना सफर
बारात के साथ।
बारात के साथ
चलती रही वह।
मगर बारात कभी
रूकी नहीं उसके द्वार
उसके सिर पर है
रोशनी का ताज।
मगर रोशनी
कभी ठहरी नहीं
उसके द्वार।
चिराग तले अंधेरा
को करती सार्थक
बुधिया आज भी
चल रही है
बारात के साथ