Last modified on 27 मार्च 2012, at 12:48

सेब और पत्थर / बेई दाओ

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:48, 27 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=बेई दाओ |संग्रह= }} Category:चीनी भाषा ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: बेई दाओ  » सेब और पत्थर

समुद्र की प्रार्थना सभा में
एक तूफ़ान घुटने टेकता है

पत्थर मई माह की निगहबानी करता है फि़ज़ूल ही
उसे हरे संक्रमण से बचा ले जाने के लिए

विशाल पेड़ों को आरे से चीरते हुए जैसे-जैसे गुज़रते हैं चारों मौसम
सितारे कोशिश करते हैं सड़क को पहचानने की

एक शराबी इस प्रतिभा का प्रयोग करता है संतुलन साधने में
और इसी बहाने समय की घेरेबंदी से बाहर निकल जाता है

एक गोली घुसती है सेब के भीतर
जि़ंदगी क़र्जे़ चढ़ गई है

अंग्रेजी भाषा से रूपांतरण : गीत चतुर्वेदी