भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इक बेवफ़ा से प्यार किया / हसरत जयपुरी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:11, 20 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार =हसरत जयपुरी }} {{KKCatGeet}} <poem> इक बेवफ़ा से ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इक बेवफ़ा से प्यार किया उस से नज़र को चार किया
हाय रे, हमने ये क्या किया, हाय ! क्या किया
इक बेवफ़ा से ...

भोली सूरत वाला निकला लुटेरा
रात छुपाए दिल में मुँह पे सवेरा
...
हाय रे हमने ये क्या किया ...

दे गई धोखा हमें नीली-नीली आँखें
सूनी है दिल की महफ़िल भीगी-भीगी आँखें

उल्फ़त का इज़हार किया उस पे दिल निसार किया
हाय रे हमने ये क्या किया हाय क्या किया
इक बेवफ़ा से ...

फ़िल्म : आवारा (1951)