भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हाइकु 1-10/ भावना कुँअर

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:42, 30 अप्रैल 2012 का अवतरण (' {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= भावना कुँअर }} Category: हाइकु <poem> 1 तित...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


1
तितली -दल
खोल डाले किसने
रंगों के नल।
2
चम्पा-चमेली
बतियाती रात में
दोनों सहेली।
3
डर से काँपे
जंगल की आग में
घिरा शावक।
4
बैठी चाँदनी
हाथ पे हाथ धरे
कुछ न करे।
5
घाटियाँ बोलीं
वादियों में किसने
मिसरी घोली?
6
भीगी थी घास
रोई ज्यों चुपके से
कल की रात।
7
बनाए कैसे
हवाओं पे बसेरा
नन्हीं चिड़िया।
8
पेटू चिड़िया
कुतर के ले गई
नन्हीं कलियाँ।
9
सफेद मोती
नाजुक लताओं पे
कौन पिरोती?
10
खूब नहाई
उतर के नदी में
नन्हीं किरण।

-0-