भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सही अस्तित्व / बृजलाल रामदीन "करुण"

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:00, 8 मई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बृजलाल रामदीन "करुण" }} {{KKCatKavita}} <poem> झरत...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


झरते चूने के कण
आँखों का वह आना
जलन, चौंधियाना
मलबे के नचे दबे कंधे
किंकियाती पुलियाँ
तनी रस्सियाँ
कड़ी धूप, छालेदार हाथ
नंगी पीठ, बरसते कोड़े
आसमाँ पर उठते तराशेपत्थर
दबते हृदय, वे फूलती साँसें
आकस्मिक मौत का आतंक
उनके वे सार घुटते क्षण....
गगनचुम्बी कारखाने की चिमनियाँ
वृहत चूने की भट्ठियाँ
भीमकाय पाषाणी मेड़
कर्मवीरता के सारे प्रतीक
बनाम उनके मकबरे, समाधियाँ
आज भी हरेक पल जगातीं
कुलियाँ का दुखड़ा रोती
सिसकती....
अपना सही अस्तितव ढूँढती
पर.....