Last modified on 17 मई 2012, at 22:19

हम बहस करते हैं / रामकृष्‍ण पांडेय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:19, 17 मई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकृष्‍ण पांडेय |संग्रह=आवाज़ें /...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हम बहस करते हैं
तूफ़ान की गति क्या थी
हम बहस करते हैं
पानी किस ऊँचाई से आया
हम बहस करते हैं
दस हज़ार लोग मरे या बीस हज़ार
हम बहस करते हैं
केन्द्र ने क्या कहा है और राज्य ने क्या कहा
हम बहस करते हैं
हम बहस करते हैं