भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धुआँ / मलय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:20, 24 मई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मलय }} {{KKCatKavita‎}} <poem> धुआँ अपनी ही मंशा म...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धुआँ
अपनी ही मंशा में
तत्क्षण,
उठता है ऊँचा
आकाश में
छितरा जाता है

महत्वाकांक्षा
पल भर में
ऊपर उठने की
बस तमाशे की तरह
तमाम हो जाती है
अपने ही फल के
पहले ही
उसका फूल तोड़ खाती है ।