भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विनयावली / तुलसीदास / पद 91 से 100 तक / पृष्ठ 3

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:45, 16 जून 2012 का अवतरण (पद 91 से 100 तक/ तुलसीदास/ पृष्ठ 3 का नाम बदलकर विनयावली / तुलसीदास / पद 91 से 100 तक / पृष्ठ 3 कर दिया गया है)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पद 95 से 96 तक

(95)

तऊ न मेरे अघ-अवगुन गनिहैं।
जौ जमराज काज सब परिहरि, इहै ख्याल उर अनिहैं।1।

चलिहैं छूटि पुंज पापिनके, असमंजस जिय जनिहैं।
देखि खलल अधिकार प्रभूसों (मेरी) भूरि भलाई भनिहैं।2।

 हँसि करिहैं परतीति भगतकी, भगत-सिरोमनि मनिहैं।
ज्यों त्यों तुलसिदास कोसलपति अपनायेहि पर बनिहैं।3।

 (96)

जौ पै जिय धरिहौं अवगुन जनके।
तौ क्यों कटत सुकृत -नखते मो पैं, बिपुल बृंद अघ-बनके।1।

कहिहै कौन कलुष मेरे कृत, करम बचन अरू मनके।
हारहिं अमित सेष सारद श्रुति, गिनत एक एक छनके।2।

जो चित चढैं़ नाम-महिमा निज, गुनगन पावक पनके।
तो तुलसिहिं तारिहौं बिप्र ज्यों दसन तोरि जमगनके।3।