भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विनयावली / तुलसीदास / पद 271 से 279 तक / पृष्ठ 2

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:52, 17 जून 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पद संख्या 273 तथा 274

(273)

तुम तजि हौं कासों कहौं , और को हितू मेरे?
दीनबंधु! स्ेवक, सखा, आरत, अनाथपर सहज छोह केहि केरे।1।

बहुत पतित भवनिधि तरे बिनु तरि बिनु बेरे।
कृपा-कोप-सतिभयहू, धोखेहु-तिरछेहू, राम! तिहारेहि हेरे।2।

जो चितवनि सौधी लगै, चितइये सबेरे।
तुलसिदास अपनाइये , कीजै न ढील, अब जिवन-अवधि अति नेेरे।3।

(274)

जाउँ कहाँ , ठौर है कहाँ देव! दुखित-दीनको?
को कृपालु स्वामी- सारिखो, राखै सरनागत सब अँग बल -बिहीनको।1।

गनिहि, गुनिहि साहिब लहै, सेवा समीचीनको।
अधम अगुन आलसिनको पालिबो फबि आयो रघुनायक नवीनको।2।

मुखकै कहा कहौं , बिदित है जीकी प्रभु प्रबीनको।
तिहू काल, तिहू लोकमें ऐक टेक रावरी तुलसी से मन मलीनको।3।