भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
भोर किरण! / सरस्वती माथुर
Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:45, 24 जून 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= सरस्वती माथुर }} Category: हाइकु <poem> 1 भोर...' के साथ नया पन्ना बनाया)
1
भोर किरण
सूरज का सृजन
धूप जीवन
2
नभ सागर
तैरती चांदनी सी
भोर किरण
3
धूप उड़ान
सूर्य की पहचान
भोर किरण
4
सूर्य कमल
भंवरे सी है बंद
भोर किरण
5
भोर किरण
तितलियों सी आती
पंख पसारे
6
स्व्सृजित सी
ज्वलित मशाल ले
धूप बनाती
7
पाखी सी उड़े
नव अरुणोदय
भोर किरण
8
सूर्य डाल पे
कोयल सी कूकती
भोर किरण
9
श्वेत वस्त्रों में
सजधज के निकले
भोर किरण
10
सूर्य गोद में
नवजात शिशु सी
भोर किरण