भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बिनु गोपाल बैरिन भई कुंजैं / सूरदास

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:21, 3 अक्टूबर 2007 का अवतरण (New page: कवि: सूरदास Category:कविताएँ Category:सूरदास बिनु गोपाल बैरिन भई कुंजैं। तब य...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कवि: सूरदास


बिनु गोपाल बैरिन भई कुंजैं।

तब ये लता लगति अति सीतल¸ अब भई विषम ज्वाल की पुंजैं।

बृथा बहति जमुना¸ खग बोलत¸ बृथा कमल फूलैं अलि गुंजैं।

पवन¸ पानी¸ धनसार¸ संजीवनि दधिसुत किरनभानु भई भुंजैं।

ये ऊधो कहियो माधव सों¸ बिरह करद करि मारत लुंजैं।

सूरदास प्रभु को मग जोवत¸ अंखियां भई बरन ज्यौं गुजैं।