भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पैगाम / नवनीत नीरव

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:43, 14 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवनीत नीरव |संग्रह= }} Category:कविता <poem...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पैगाम
मुद्दतों रही साथ मिरे पर मिली नहीं कभी,
दिल्लगी बड़ी जालिम, किताबों में दबी रही.

हर्फ़-हर्फ़ सजाया था जिसे कसीदाकारी से,
सफ़ेद सफ़हे की इबारत मटमैली सी मिली.

वो दर्द वो जूनून, मयस्सर नहीं आजकल,
अपनी बयानबाजियां, बस तंज ही लगीं .

पैगाम वही ताजा जो महफूज रहें जेहन में,
दिल तलक न पहुंचे दर्द तो कब्र भली सही.

इंसान हुआ नादान तो परेशां फिरे हर वक्त,
मौसमों के आने-जाने में कोई दर्द कम नहीं.