भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शाली / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:57, 19 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=इत्यलम् / अज्ञेय }} {{...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

नभ में सन्ध्या की अरुणाली, भू पर लहराती हरियाली,
है अलस पवन से खेल रही भादों की मान भरी शाली :
री, किस उछाह से झूम उठी तेरी लोलक-लट घुँघराली?

झुक कर नरसल ने सरसी में अपनी लघु वंशी धो ली,
झिल्ली के प्लुत एक स्वर में संसृति की साँय-साँय बोली :
किस दूरी से आहूत, अवश, उड़ चली विहगों की टोली :
किस तरल धूम से भर आयीं तेरी आँखें काली-काली?
-भादों की मान-भरी शाली!

जलन्धर, 1945