भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किसने देखा चाँद / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:00, 19 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=इत्यलम् / अज्ञेय }} {{...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

किस ने देखा चाँद?-जिस ने उसे न चीन्हा एक अकेली आँख,
अकेला एक अनझरा आँसू जीवन के इकलौते अपने दुख का,
बँधी चिरन्तन आयासों से, खुली अजाने, अनायास

सीपी के भीतर का अनगढ़ मोती?
सीपी-वासी जीव, न जाने जीवित है या स्वयं जीव की सूनी सीपी!
किन्तु नहीं सन्देह कि मोती उसकी मर्म-व्यथा का फल है-
उजली सूनी सीपी
चाँद न जिस ने चीन्हा-किसने देखा चाँद!

जलन्धर, 13 अगस्त, 1945