भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

झाड़ू-3 / प्रभात

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:24, 20 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभात |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> उन्हें...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उन्हें गाँव छोड़कर जाना पड़ा
वे चले गए घर को छोड़कर खुला

वे चले गए मुझे पड़ा छोड़कर कोने में
या यह कि मुर्गी की तरह कुट-कुट करती
मैं नहीं चल सकती थी उनके पीछे-पीछे

नहीं जा सकती थी तो नहीं जा सकती थी
उनकी झाड़ू उनके साथ
जैसे नहीं जा सकती थी उनके साथ उनकी ज़मीन