भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रात भर आते रहे सपने / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:49, 30 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=अरी ओ करुणा प्रभाम...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

    रात-भर आते रहे सपने

     रात-भर आते रहे सपने :
     एक भी अच्छा नहीं था।
     किन्तु वास्तव जगत में मुझ को अनेकों बार
     सुख मिलता रहा है।

     रात भी जब जगा
     शय्या सुखद ही थी।
     यही क्या तब मानना होगा
     कि सपने बुरे हैं सो सत्य हैं
     और सुख की वास्तविकता झूठ है?

तोक्यो, 14 नवम्बर, 1957