भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इस प्रलयंकर कोलाहल में / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:14, 1 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=चिन्ता / अज्ञेय }} {{KKC...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 इस प्रलयंकर कोलाहल में मूक हो गया क्यों तेरा स्वर?
एक चोट में जान गया मैं- यह जीवन-अणु कितना किंकर!
झुकने दो जीवन के प्यासे इस मेरे अभिमानी मन को-
आओ तो, ओ मेरे अपने, चाहे आज मृत्यु ही बन कर!

1938