भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इतिहास का न्याय / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:16, 8 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=इन्द्र-धनु रौंदे ह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो जिये वे ध्वजा फहराते घर लौटे
जो मरे वे खेत रहे।

जो झूमते नगर लौटे, डूबे जय-रस में।
(खँडहरों के प्रेत और कौन हैं-
जिन के मुड़े हों पैर पीछे को?)

जो खेत रहे थे, वे अंकुरित हुए
इतिहासों की उर्वर मिट्टी में,
कुसुमित पल्लवित हुए स्वप्न-कल्पी लोक-मानस में।

दिल्ली, 18 मार्च, 1954