भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भर गया गगन में धुआँ / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:18, 8 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=इन्द्र-धनु रौंदे ह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो था, सब हम ने मिटा दिया
इस आत्मतोष से भरे कि उस के हमीं बनाने वाले हैं
भर गया गगन में धुआँ हमारे कहते-कहते :
'स्वर्ग धरा पर हम ले आने वाले हैं!'

टॉटनेस, लंदन, 19 अगस्त, 1955