भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कस्तालिया का झरना / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:22, 9 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=सागर-मुद्रा / अज्ञ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
चिनारों की ओट से
सुरसुराता सरकता
झरने का पानी।
अरे जा! चुप नहीं रहा जाता तो

चाहे जिस से कह दे, जा,
सारी कहानी।
पतझर ने कब की ढँक दी है
धरा की गोद-सी वह ढाल जहाँ
हम ने की थी मनमानी

अक्टूबर, 1969

कस्तालिया : पार्नासस पर्वत की दक्षिणी उपत्यका में देल्फी के निकट एक झरना, जो अपोलो और कला-देवताओं का तीर्थ माना जाता था