भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धूप-सनी छाया / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:57, 10 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=महावृक्ष के नीचे / ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खिड़की के आगे वह झुकी
डाल-सी : पत्तों के बीच
ढले ताँबे के सेब
धूप में लिखे गये-से
डोले; फिर वह धूप-सनी छाया
चौखट के आगे से
सरक गयी।
चौंध लगी सीधी आँखों में।