भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेघ एक भटका-सा / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:36, 10 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=नदी की बाँक पर छाय...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 रीता घर सूना गलियारा
वन की तरु-राजि
बिसूर पियूर की
हवा की थकी साँस :
मेघ एक भटका-सा
दो बूँदें टपका जाता है।
ऐसे ही टुकड़ों में सहसा
गँठ जाते हैं महाकाव्य
व्याकुल प्रेत-व्यथा
सब-कुछ से सब-कुछ ही बिछुड़न की
एक आह हीरक में शिलीभूत!

बिनसर, 19 जून, 1981