भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आँसू / कल्पना लालजी

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:02, 17 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कल्पना लालजी }} {{KKCatMauritiusRachna}} <poem> नैनों ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


नैनों के जो कोर से टपके

मोती जैसे रिमझिम बरसे

गम की घटा के संग है रहता

खुशियों में भी आँखों से बहता

बिन लब खोले सब कुछ कहता

हिचकी जिसकी सखी सहेली
 
बरसे बिन बदरी अनबूझ पहेली

इक दुख भी न् खाली जाये

जब न् आँखों में पानी आए
 
चित्त शांत करके ही जाये

सावन भादों के गीत सुनाये

मानव की है सम्पत्ति पुरानी

आंसू तेरी ये करूण कहानी