भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आकाश / संगीता गुप्ता

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:04, 29 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संगीता गुप्ता |संग्रह=प्रतिनाद / ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


आकाश
उसे भी छूना
पर बस
अपने ही पंखों

उचाइयाँ
उसको भी पानी
औरों की सीढ़ी नहीं
पाँव - पाँव चल कर

यूँ पहुँचने में
देर ज़रुर होगी
यात्रा थकायेगी
सब जानती - समझती
मगर कहीं हठ ठाने

चलेगी
उड़ेगी
अपने ही दम पर