भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीवन / संगीता गुप्ता

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:07, 29 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संगीता गुप्ता |संग्रह=प्रतिनाद / ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


जीवन
ब्लाटिंग पेपर की तरह
सब सोख लेता है

सच - झूठ
दुख - सुख
स्याह - उजास
आस - हताष

और जब
ऐसा लगता है कि
कहीं कुछ नहीं बचा
तब चुपके से
कानों में कोई
कह जाता है
अभी बची हुई हैं
स्मृतियाँ