Last modified on 9 अक्टूबर 2007, at 19:47

अब या तनुहिं राखि कहा कीजै / सूरदास

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:47, 9 अक्टूबर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूरदास }} राग मलार अब या तनुहिं राखि कहा कीजै। सुनि...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

राग मलार


अब या तनुहिं राखि कहा कीजै।

सुनि री सखी, स्यामसुंदर बिनु बांटि विषम विष पीजै॥

के गिरिए गिरि चढ़ि सुनि सजनी, सीस संकरहिं दीजै।

के दहिए दारुन दावानल जाई जमुन धंसि लीजै॥

दुसह बियोग अरी, माधव को तनु दिन-हीं-दिन छीजै।

सूर, स्याम अब कबधौं मिलिहैं, सोचि-सोचि जिय जीजै॥



भावार्थ :- शरीर का रखना व्यर्थ है अब। बिना स्यामसुन्दर के देह-धारण किये रहना अच्छा नहीं। ऐसे जीने से तो मर जाना ही अच्छा। शरीर नित्य क्षीण होता जाता हैं।

शब्दार्थ :- बांटि = पीसकर। सीस संकरहिं दीजै = यह सिर काट-कर शिव पर चढ़ा दिया जाय। दावानल = वन में लगी हुई आग। छीजै = क्षीण होता है। जीजै = जी रहा है।