भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जाड़ो की अलसाई सुबह / संगीता गुप्ता

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:44, 9 दिसम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संगीता गुप्ता |संग्रह=इस पार उस प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जाड़ो की अलसाई सुबह
सूरज की पहली किरण - सी
तुम्हारा आना
जिन्दगी में
गरमाहट - सा भर देता है

कई बार
यह ख्याल आता है कि
उस गरमाहट को
मðी में कैद कर लूं

जब भी अपना होना
बहुत बेमानी लगे
दिल की गहराइयों में
स्याह अंधेरी ठंड
और सन्नाटे का
एहसास जागे
तो आड़े वक्त के लिए
चुराई गरमाहट से
खुद को
ताजादम कर लूं