भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अनुरागी हूँ / संगीता गुप्ता

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:57, 9 दिसम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संगीता गुप्ता |संग्रह=इस पार उस प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अनुरागी हूँ
फिर भी बैरागी
मोहग्रस्त
मोहमुक्त
कहीं नहीं
सर्वत्र

दे दिया गया हूँ
मृत्यु को
मथते रहते हैं
असंख्य प्रश्न
जीवित चिन्ता हूँ
नचिकेता की

कहाँ हो यमराज
सुनता रहा
धर्मराज भी हो तुम्हीं
संतुष्ट करोगे मुझे