भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बहाना मत ढूंढ़ो / संगीता गुप्ता

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:17, 9 दिसम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संगीता गुप्ता |संग्रह=इस पार उस प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बहाना मत ढूंढ़ो
जीने का
सृष्टि का सबसे बड़ा प्रयोजन है
स्वयं जीवन

किसी के हाथ मत सौंपो
अपने होने की डोर

हर शाम का
पीछा करती भोर की तरह
मृत्यु के बावजूद
वजूद में रहता है जीवन
निःस्सीम
अनन्त