भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मौत / संगीता गुप्ता

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:19, 9 दिसम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संगीता गुप्ता |संग्रह=इस पार उस प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मौत
चोरों की तरह
दबे पाँव
चुपचाप आयी

उजास से नहाते
इन्सान को देख
सहम गयी

अंधेरा न हो तो
चोरी नाकामयाब होती है
एकबार फिर
मन मसोस
लौटना पड़ा उसे

मौत को
पता नहीं शायद
कुछ लोग
आसानी से
नहीं मरते