Last modified on 22 जनवरी 2013, at 11:36

अपने अँधेरों से हम / अनिरुद्ध उमट

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:36, 22 जनवरी 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध उमट |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> घ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

घर के हिस्से करते पिता
काग़ज़ पर
अपने हिस्से करते

सब को
समान रूप से
वितरण पश्चात
लौटते जब

सरक जाता
किसी ओर
जनम के हिस्से में
तब तक उनके हिस्से का
अन्धेरा

बुला भी नहीं पाते
अपने अन्धेरों से हम
उन्हें