Last modified on 16 जून 2013, at 22:38

सफ़र रस्ता सऊबत ख़्वाब सहरा / ख़ालिद कर्रार

सशुल्क योगदानकर्ता २ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:38, 16 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ख़ालिद कर्रार |संग्रह= }} {{KKCatGhazal‎}}‎ <po...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सफ़र रस्ता सऊबत ख़्वाब सहरा
समंदर वाहिमा ख़ूनाब सहरा

सफ़ीने बारिशें तूफ़ान मौसम
जज़ीरे कश्तियाँ सैलाब सहरा

मुसाफ़िर रेत डंठल प्यास पानी
खजूरें बाग़ घर तालाब सहरा

कलीसा मौलवी रहिब पुजारी
कलस मीनार बुत मेहराब सहरा

मशीनें घर धुआँ गंदुम क़तारें
मुलाज़िम नींद बच्चे ख़्वाब सहरा

ज़मीं पत्थर शजर नहरें किनारे
ख़ला नक़्शें हदें गिर्दाब सहरा