भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
धीरे-धीरे / शिवकुटी लाल वर्मा
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:39, 21 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवकुटी लाल वर्मा |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
चली मिनिस्ट्री धीरे-धीरे
बढ़े गिरहकट धीरे-धीरे
सड़कें धँसतीं धीरे-धीरे
ईंट खिसकती धीरे-धीरे
झाड़ा प्लास्टर धीरे-धीरे
गिना बहत्तर धीरे-धीरे
बीत गए दिन, बीती रातें
बीत गए तुम धीरे-धीरे