भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आह हम हैं और शिकस्ता-पाइयाँ / 'जिगर' बरेलवी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता २ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:35, 27 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='जिगर' बरेलवी }} {{KKCatGhazal}} <poem> आह हम हैं औ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आह हम हैं और शिकस्ता-पाइयाँ
अब कहाँ वो बादिया-पैमाइयाँ

जोश-ए-तूफाँ है न मौंजों का ख़रोश
अब लिए है गोद में गहराइयाँ

खेलते थे ज़िंदगी ओ मौत से
वो शबाब और आह वो कजराइयाँ

हम हैं सन्नाटा है और महवियतें
रात है और रूह की गहराइयाँ