भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यार को बे-हिजाब देखा हूँ / 'सिराज' औरंगाबादी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता २ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:38, 29 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सिराज' औरंगाबादी }} {{KKCatGhazal}} <poem> यार क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यार को बे-हिजाब देखा हूँ
मैं समझता हूँ ख़्वाब देखा हूँ

ये अजब है कि दिन कूँ तारीकी
रात कूँ आफ़्ताब देखा हूँ

नुस्ख़ा-ए-हुस्न में तिर क़द कूँ
मिसरा-ए-इंतिख़ाब देखा हूँ

किस सती अब उम्मीद-ए-लुत्फ़ रखूँ
तुझ निगह सीं इताब देखा हूँ

अब हुआ सब सीं फ़ारीग़-उत-तहसील
बे-ख़ुदी की किताब देखा हूँ

लश्‍कर-ए-इश्‍क़ जब सीं आया है
मुल्क-ए-दिल कूँ ख़राब देखा हूँ

मजलिस-ए-चश्‍म-ए-मस्त साक़ी में
दौर-ए-जाम-ए-शराब देखा हूँ

ऐ ‘सिराज’ आतिश-ए-मोहब्बत में
दिल कूँ अपने कबाब देखा हूँ