भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अन्धकार में दीप / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:15, 26 अक्टूबर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय }} अन्धकार था : <br> सब-कुछ जाना-<br> पहचाना था <br> हुआ कभ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अन्धकार था :
सब-कुछ जाना-
पहचाना था
हुआ कभी न गया हो, फिर भी
सब-कुछ की संयति थी,
संहति थी,
स्वीकृति थी।

दिया जलाया :
अर्थहीन आकारों की यह
अर्थहीनतर भीड़-
निरर्थकता का संकुल-
निर्जल पारावार न-कारों का
यह उमड़ा आया।

कहाँ गया वह
जिस ने सब-कुछ को
ऋत के ढाँचे में बैठाया ?