Last modified on 31 अक्टूबर 2007, at 16:48

एक बरस बीत गया / अटल बिहारी वाजपेयी

Saurabh2k1 (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 16:48, 31 अक्टूबर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अटल बिहारी वाजपेयी }} एक बरस बीत गया <br> <br> झुलासाता जेठ म...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक बरस बीत गया

झुलासाता जेठ मास
शरद चाँदनी उदास
सिसकी भरते सावन का
अंतर्घट रीत गया
एक बरस बीत गया

सीकचों मे सिमटा जग
किंतु विकल प्राण विहग
धरती से अम्बर तक
गूँज मुक्ति गीत गया
एक बरस बीत गया


पथ निहारते नयन
गिनते दिन पल छिन
लौट कभी आएगा
मन का जो मीत गया
एक बरस बीत गया