भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तजा है प्राण दशरथ ने जुदाई हो तो ऐसा हो / महेन्द्र मिश्र

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:36, 24 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र मिश्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 तजा है प्राण दशरथ ने जुदाई हो तो ऐसा हो।
भरत भी राजतज दीनो सचाई हो तो ऐसा हो।

चले हैं राम जीवन में न छोड़ा संग लछुमन ने
सहा दुख सुख सभी बन में जो भाई हो तो ऐसा हो।

मिलन देखो भरत जी का मोहब्बत हो तो ऐसा हो।
न छोड़ा साथ सीता ने पतिव्रत होतो ऐसा हो।

बरस चउदह बितावेंगे अवध में ना ही आएगें
महेन्दर गवर से देखो प्रतिज्ञा हो तो ऐसा हो।