भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मौत का दिलासा / हरकीरत हकीर

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:09, 26 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरकीरत हकीर }} {{KKCatNazm}} <poem>आज आँख रोई त...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज आँख रोई
तो मौत ने हाथ पकड़ लिया
आहें क्यों बहती हो
अँधेरी रातों में
सवेर बैठता है
गमों की झील नहीं रात

तेरा जीना नजायज नहीं था
अजन्ता एलोरा की गुफाओं में
बैठा है औरत का सच …

कोई भट्ठी तपती है
तो ज़िन्दगी हाथ सकती है
मुहब्बत उम्रें नहीं देखती
जा चारपाई के वे तंद बाँध
जो रस्सियाँ तोड़ सकें
फिर हम दोनों
साथ चलेंगे …