भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विधायक का गीत / पवन करण

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:49, 3 नवम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पवन करण |अनुवादक= |संग्रह=पवन करण क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दादा भए विधायक भैया का डरबो
मंत्री होवे लायक भैया का डरबो

अब तो गाड़ी-घोड़ा होंगे
गुंडा मोड़ी-मोड़ा होंगे
लठिया बन्दूक कोड़ा होंगे

नोटन की अब आवक भैया का डरबो
दादा भये विधायक भैया का डरबो

घी से चिपरी रोटी होगी
मुरगा बकरा बोटी होगी
जमीं जायदाद कोठी होगी

ठेकन से अब आमद भैया का डरबो
दादा भये विधायक भैया का डरबो

नाते रिश्ते बढ़ जाएँगे
चमचा चेला गुण गाएँगे
दुश्मन देख के मुड़ जाएँगे

जनता कोउ न लायक भैया का डरबो
दादा भए विधायक भैया का डरबो