Last modified on 3 नवम्बर 2013, at 18:03

वकील का गीत / पवन करण

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:03, 3 नवम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पवन करण |अनुवादक= |संग्रह=पवन करण क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वकील साहब को कारो कोट
कारो कारो कारो कोट

हत्यारे बचवे आए हैं
नोट भरो झोला लाए हैं

कानून की मिल गर्इ ओट
कारो कारो कारो कोट

चोर उचक्का पक्के यार
चल रहो है विनसे घर बार

मिलकर होवें लोटम पोट
कारो कारो कारो कोट

सच्चे घूमें मारे मारे
झूठे इनसे कबहूँ न हारे

जैसो पैसा वैसी चोट
कारो कारो कारो कोट

जल्दी इनकों नेक न भावे
देरी इनकों दाम दिवावे

कोट के मन में भारी खोट
कारो कारो कारो कोट