भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुखद कहानियाँ / मनमोहन

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:23, 17 नवम्बर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनमोहन |संग्रह=जिल्लत की रोटी / मनमोहन }} दुखद कहानियाँ ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुखद कहानियाँ जागती हैं
रात ज़्यादा काली हो जाती है
और चन्द्रमा ज़्यादा अकेला

इनका नायक अभी मंच पर नहीं आया

या बार-बार वह आता है
अब किसी मसखरे के वेश में
और पहचाना नहीं जाता

दुख कहानियाँ जागती हैं
जो सुबह की ख़बरों में छिपी हुई रहीं
और दिन चर्या की मदद से
हमने जिनसे ख़ुद को बचाया

इन्हें सुनते हुए हम अक्सर बेख़बरी में
मृत्यु के आसपास तक चले जाते हैं
या अपने जीवन के सबसे गूढ़ केन्द्र में लौट आते हैं