भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जिन्दगी धुएँ की मानिंद उड़ती रही / धीरेन्द्र अस्थाना

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:50, 26 फ़रवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धीरेन्द्र अस्थाना }} {{KKCatGhazal}} <poem>जिन्...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिन्दगी धुएँ की मानिंद उड़ती रही ,
कभी खुद पे, कभी मुझ पे हँसती रही;

अरमानों के धागों से बुनी हुई चादर ,
वख्त की करवटों में तार-तार उधडती रही !

सुलझाने लगा जिन्दगी जब हालातों में,
इस हुनर से रिश्तों में दरारें पडती रही !

लहू के अश्कों से भरता रहा जख्मों को ,
वख्त कुरेदता रहा ,और दर्द बढती रही !

मिलना -बिछड़ना तो जहाँ के लफ्ज़ भर हैं ,
यहाँ किश्मत खुद की लकीरें पढ़ती रही!

मंदिर में खुदा मिला न मस्जिद में भगवान,
जिन्दगी जहाँ में खुद की तश्वीर ढूढती रही!