भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आँसू / हरिऔध

Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:52, 19 मार्च 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तुम पड़ो टूट लूटलेतों पर।
क्यों सगों पर निढाल होते हो।
दो गला, आग के बगूलों को।
आँसुओं गाल क्यों भिंगोते हो।

आँसुओ! और को दिखा नीचा।
लोग पूजे कभी न जाते थे।
क्यों गँवाते न तुम भरम उन का।
जो तुम्हें आँख से गिराते थे।

हो बहुत सुथरे बिमल जलबूँद से।
मत बदल कर रंग काजल में सनो।
पा निराले मोतियों की सी दमक।
आँसुओ! काले-कलूटे मत बनो।

था भला आँसुओ! वही सहते।
जो भली राह में पड़े सहना।
चाहिए था कि आँख से बहते।
है बुरी बात नाक से बहना।