भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ख़ुद को दुनिया में जो राज़ी-ब-रज़ा कहते हैं / ज़ेब उस्मानिया

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ३ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:37, 20 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज़ेब उस्मानिया |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem>...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ख़ुद को दुनिया में जो राज़ी-ब-रज़ा कहते हैं
अपनी हस्ती से वो इक बात सिवा कहते हैं

मौत आती है तो इक फ़र्ज़ अदा होता है
इन को धोका है क़ज़ा को जो क़ज़ा कहते हैं

दर्द दिल को तिरी यक-गूना मुराआत से है
नुक्ता-चीं इस को भी अंदाज़-ए-जफ़ा कहते हैं

हरम ओ दैर हुए तर्क-ए-अमल से रूस्वा
देखिए अहल-ए-अक़ीदत इसे क्या कहते हैं

सूरतें हैं ये दो एहसास-ए-दरूँ की ऐ ‘ज़ेब’
हश्र में जिन को सज़ा और जज़ा कहते हैं