भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रेत आँखों में इतनी है कि रो भी नहीं सकता / मुज़फ़्फ़र हनफ़ी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:54, 25 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुज़फ़्फ़र हनफ़ी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


रेत आँखों में इतनी है कि रो भी नहीं सकता
रोने का असर आप पे हो भी नहीं सकता

ये कह के सितमगर<ref>अत्याचारी</ref> मेरे काट दिए पाँव
काँटे तेरी राहों में तो बो भी नही सकता

सीने में लगी आग अता करता है दिन भी
बारूद भरी रात में सो भी नहीं सकता

बहती रहे गंगा मिरा इनआम<ref>पुरस्कार</ref> यही है
जो हाथ नहीं हैं उन्हें धो भी नहीं सकता

जलने की क़सम खाई है मिट्टी के दिये ने
ते़ज़ आँधी का मफ़हूम<ref>,तात्पर्य, उद्देश्य,अर्थ, भाव</ref> वो हो भी नहीं सकता

धरती को पसीने की ये बूँदें ही बहुत हैं
खेतों में सितारे कोई बो भी नहीं सकता

पेचीदा हैं इस दौर में मज़मून<ref>विषय</ref> ग़ज़ल के
मोती-से कोई ‘मीर’ पिरो भी नहीं सकता

शब्दार्थ
<references/>