Last modified on 30 मार्च 2014, at 18:15

होश में आने से पहले / नित्यानंद गायेन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:15, 30 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नित्यानंद गायेन |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दर्द,
उत्पीड़न,
ग़रीबी,
जैसे शब्द नही है उनके शब्दकोश में
ये सब महलों के बाशिन्दे हैं
फिर भी कभी–कभी
कर लेते हैं बात इन मुद्दों पर
भावावेश में हम भी आ जाते हैं
और हार जाती है
हिम्मत हमारी हर बार
वे खेलते हैं
हमारी मूर्छित चेतना से
फिर होश में आने से पहले
बदल जाती है उनकी दुनिया
हम रह जाते अवाक..
हमारे कण्ठ से
नही फूट पाता विद्रोह का एक भी स्वर
ऐसा क्यों ....?