भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

औरों के लिए तप / सुमन केशरी

Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:04, 31 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमन केशरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKa...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

औरों के लिए तप करने को पैदा हुई
जीव को औरत कहते हैं
कहती थी मां
चूल्हे के सामने से घुटनों को पकड़
उठती कराहती मां
उसके हाथों की बनी रोटी
अक्सरहा कुछ नमकीन लगती थी।